02 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का जन्मदिन इस बार महज एक औपचारिकता नहीं रहा, बल्कि जनता के जुड़ाव का बड़ा मंच बन गया। 1 मई को नूतन चौक स्थित उनके कार्यालय में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ती रही।
हर आने वाला शख्स अपने विधायक को शुभकामनाएं देने के साथ उनसे मुलाकात करने को उत्साहित नजर आया।
कार्यालय का माहौल पूरे दिन किसी उत्सव से कम नहीं रहा। आम नागरिकों से लेकर जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी—हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया।
इसी दौरान प्रेस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष अजीत मिश्रा के नेतृत्व में पत्रकारों का दल भी वहां पहुंचा। पत्रकारों ने विधायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए क्षेत्र में उनके कार्यों की सराहना की और आगे भी जनहित में काम जारी रखने की उम्मीद जताई। विधायक ने भी सहज अंदाज़ में सभी का स्वागत किया और मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सुशांत शुक्ला ने कहा कि जनता का भरोसा ही उनकी असली ताकत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते रहेंगे।
दिनभर चले इस आयोजन ने एक बार फिर यह संकेत दिया कि विधायक की क्षेत्र में पकड़ मजबूत है और जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। जन्मदिन का यह आयोजन रिश्तों को और मजबूत करने का जरिया बन गया।
