02 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना तोरवा
स्टेशन में गौमांस के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गौमांस के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक रायपुर की ओर से ट्रेन के जरिए सूटकेश में भरकर गौमांस लाया जा रहा था।
मुखबिर और गौ सेवकों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्टेशन पर घेराबंदी की।
जांच के दौरान दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस को उनके सूटकेश से 10 किलो से अधिक संदिग्ध गौमांस बरामद हुआ।

पूछताछ में महिलाओं ने सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार की है।

दोनों महिलाएं बिलासपुर के तालापारा /मगरपारा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं।

कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गौमांस भक्षण के लिए लाया गया था या तस्करी के उद्देश्य से।

मामले की जानकारी मिलते ही गौ सेवकों और हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश देखने को मिला।
कई कार्यकर्ता तोरवा थाना पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।
पुलिस पूरे नेटवर्क और संभावित सप्लाई चेन की जांच में जुटी हुई है।
