01 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/बिल्हा
बिलासपुर:बिल्हा थाना क्षेत्र में एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शोषण करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने 30 अप्रैल 2026 को थाना बिल्हा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी रोशन कुमार उर्फ नानू लहरे (20 वर्ष), निवासी सम्बलपुरी, थाना बिल्हा, ने पहले जान-पहचान बढ़ाई और शादी का झांसा देकर 18 अगस्त 2025 से लगातार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 227/2026 के तहत धारा 331(4), 351(3), 64(1), 64(2)(एम), 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में टीम गठित की।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर थाना लाया, जहां पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद 1 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उपनिरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।
