01 मई 2026
✍️ सीजी क्राइम रिपोर्टर
बिलासपुर/रायगढ़ विशेष…..
रायगढ़:जिले में जुआ-सट्टा और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना और जूटमिल थाना की संयुक्त टीम ने जूटमिल क्षेत्र के मौदहापारा में स्ट्रीट लाइट के नीचे संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुलेआम रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। अचानक पुलिस को देख कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि 8 लोगों को मौके पर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में
- अलेख कुमार पटेल पिता नारायण पटेल उम्र 47 वर्ष
- भरत माखीजा स्व0 दुलाराम माखीजा उम्र 50 वर्ष
- मोह० फिरोज पिता अमीर उम्र 35 वर्ष
- हमीद अली पिता रमजान अली उम्र 45 वर्ष
- कर्नल सिंह दिलीप सिंह उम्र 52 वर्ष
- जय कुमार सिंह स्व० नरसिंह उम्र 44 वर्ष
- मोह० अजीज मोह० अमीर उम्र 40 वर्ष
- मोह० गुलफाम पिता मोह० महरूम उम्र 53 वर्ष
शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹24,200 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।
जांच में यह भी सामने आया कि मोहम्मद फिरोज उर्फ छोटू और जय कुमार सिंह थाना जूटमिल क्षेत्र के सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने सभी आरोपियों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसे अवैध कार्यों से दूर रहने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। साथ ही बीएनएसएस की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक सहित दोनों थानों की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।
