28 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना सिटी कोतवाली
बिलासपुर:थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसला कर भगाने वाले आरोपी लक्की निषाद (20 वर्ष, निवासी कंसा चौक, टिकरापारा) को रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थी की 24 अप्रैल को दर्ज रिपोर्ट पर गुमशुदा व्यक्ति मामला (क्रमांक 26/26) और अपहरण का केस (271/26, धारा 137(2) बीएनएस) दर्ज किया गया था।

परिजनों के संदेह पर छापेमारी की गई। एसपी रजनेश सिंह, एएसपी पंकज कुमार पटेल और सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर कार्रवाई की। पूछताछ में नाबालिग ने खुलासा किया कि लक्की ने उसे भगाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

प्रकरण में धारा 64(2)(एम) बीएनएस और POCSO एक्ट धारा 6 जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
