28 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सिविल लाइन
बिलासपुर- सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वेन्यू के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सकरी निवासी के रूप में हुई है।
प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हादसा है, आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दी गई है।
