28 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
बिलासपुर/रायगढ़/छाल विशेष……
रायगढ़:जिले के छाल थाना क्षेत्र में पशुक्रूरता और गौवंश वध के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नरेन्द्र कुमार चंद्रा ने थाना छाल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल को चरने के लिए छोड़ा गया उसका मवेशी अगले दिन ग्राम गड़ाईनबहरी रोड किनारे एक गड्ढे में मृत अवस्था में मिला। मौके पर मवेशी को काटने में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद हुआ।
जांच के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी रामसाय सारथी (60 वर्ष) निवासी राजीव नगर खरसिया, हाल मुकाम नवापारा थाना छाल की भूमिका सामने आई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 91/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 04 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:
“गौवंश के प्रति क्रूरता और उनके वध जैसे अपराधों पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई गई है। ऐसे मामलों में दोषियों पर कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”
