28 अप्रैल 2028
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान उमेश गिरी (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रायपुर के काशी राम नगर का निवासी था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमेश गिरी रायपुर से भोपाल की ओर ट्रेन से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान रेलवे ब्रिज के पास अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक के पिता का नाम राजेश्वर गिरी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक कैसे ट्रेन से गिरा—यह दुर्घटना थी या किसी अन्य कारण से गिरा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
