16 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/बेलतरा
बिलासपुर/बेलतरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा संगठन में निरंतर सक्रियता और समर्पण को देखते हुए शिवा कटारिया को बेलतरा विधानसभा के पूर्व मण्डल का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

शिवा कटारिया लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता के माध्यम से संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता साबित की है। उनकी यह नियुक्ति युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

इस अवसर पर शिवा कटारिया ने भारतीय जनता पार्टी एवं भाजयुमो के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने विशेष रूप से मण्डल अध्यक्ष पवन कश्यप एवं क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और विश्वास के कारण ही उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है।
भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिवा कटारिया को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी (बिलासपुर ग्रामीण पिछड़ा वर्ग) सतीश साहू, सुरजीत नाग, अखिलेश त्रिपाठी, अंकित तिवारी, हिमांशु यादव, रतिक पाण्डेय, आकाश यादव तथा मण्डल अध्यक्ष पवन कश्यप प्रमुख रूप से शामिल रहे।
