11 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
ब्रेकिंग न्यूज़ बिलासपुर,,,,
बिलासपुर :जिले में जमीन सीमांकन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। खसरा नंबर 43/1, 43/5 और 44/3 की भूमि को लेकर तनाव बढ़ गया है।

आवेदक का आरोप है कि वह अपनी जमीन का सीमांकन कराने पहुंचा था, लेकिन कुछ लोगों ने जबरन काम रुकवा दिया। मौके पर गाली-गलौज की गई और मारपीट करने की कोशिश भी की गई।

पीड़ित का कहना है कि आरोपितों ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है और उसे उसकी ही भूमि से वंचित किया जा रहा है। लगातार धमकी और दबाव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान है।

पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि:जल्द सीमांकन कराया जाए, अवैध कब्जा हटाया
जाए,,आरोपितों पर सख्त कार्रवाई हो
अब इस पूरे मामले में पुलिस और राजस्व विभाग की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो विवाद और बढ़ सकता है। फिलहाल मामला गरमाया हुआ है, आगे की कार्रवाई का इंतजार…
पटवारी का कहना है कि आवेदक के दस्तावेज अधूरे हैं,,आवेदक से समस्त दस्तावेज के साथ प्रस्तुत होने कहा गया है कार्रवाई जारी है
हेडिंग बदलकर दो
