07 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/शनिचरी बाजार
बिलासपुर। शनिचरी बाजार व्यापारी संघ के सदस्यों ने मेन रोड पर बन रहे डिवाइडर के मुद्दे को लेकर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल से मुलाकात की। व्यापारियों ने बाजार के मुख्य मार्ग पर डिवाइडर निर्माण के कारण प्रवेश मार्ग बंद होने और व्यापार पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।
व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शनिचरी बाजार क्षेत्र शहर का प्रमुख व पुराना व्यावसायिक केंद्र है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं।

डिवाइडर बनने से बाजार के तीन प्रमुख प्रवेश द्वार बंद होने की स्थिति बन रही है, जिससे व्यापार और आमजन दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मुलाकात के दौरान विधायक श्री अग्रवाल ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग से चर्चा कर उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी तथा सभी पक्षों से समन्वय बनाकर निर्णय लिया जाएगा।

शनिचरी बाजार व्यापारी संघ ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस समस्या का सकारात्मक समाधान निकलेगा और बाजार की सुचारू व्यवस्था बनी रहेगी।
विधायक से मुलाकात के दौरान शनिचरी बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष बृजलाल नागदेव, संरक्षक आनंद नोपानी, कोषाध्यक्ष ताराचंद आहूजा, सह सचिव परमानंद मतलानी,अनिल नेवदानी सहित मोनू वाधवानी, सुरेश बजाज, लखन नागदेव, पंकज भाई एवं सचिन वलेचा उपस्थित रहे।

