08 अप्रैल 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
ब्रेकिंग न्यूज़ बिलासपुर,,,,
बिलासपुर के रामावैली इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक वकील ने सरेआम हथियार लहराकर लोगों को डराना शुरू कर दिया। आरोपी वकील अंशुमन श्रीवास्तव अपने घर के बाहर कार में शराब पीते हुए अचानक पिस्टल, तलवार और फरसा लेकर सड़क पर निकल आया और राहगीरों को धमकाने लगा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई।
सीएसपी निमितेष सिंह परिहार, एसीसीयू टीम और चकरभाठा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में बरामद:आरोपी वक़ील के पास से
32.5 इंच की तलवार
काले रंग की एयर पिस्टल
फरसा नुमा कुल्हाड़ी बरामद

कॉलोनी में दहशत का माहौल, लोग घरों में दुबके
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
वायरल वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

