छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय मंच पर परचम
02 फरवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर…..
बिलासपुर
जयपुर शहर के मां अंजनी नगर, सिरसा रोड में 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल सलेक्शन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले से 11 खिलाड़ियों ने सहभागिता की, जिनमें से 9 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ टीम ने कुल 9 स्वर्ण पदकों के साथ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर 9 होनहार खिलाड़ियों का चयन नेपाल में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया है। आगामी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में ये खिलाड़ी भारत एवं छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतने के लक्ष्य के साथ कड़ी मेहनत में जुटेंगे।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि की जानकारी मास्टर गणेश सागर द्वारा दी गई। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता बिलासपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।
