20 दिसम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर…….
बिलासपुर/रतनपुर
नववर्ष के आगमन को शांतिपूर्ण बनाने एवं क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रतनपुर पुलिस ने आदतन अपराधों में संलिप्त चार बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों एवं निगरानी बदमाशों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में रतनपुर क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के तहत थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार आदतन बदमाश—पुरुषोत्तम पटेल, नरेन्द्र पटेल, मंगल उर्फ मनीष केंवट एवं मुन्नालाल कोरी—को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि रतनपुर क्षेत्र में शांतिपूर्ण नववर्ष आयोजन सुनिश्चित करने हेतु अपराधों पर अंकुश लगाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक पवन सिंह, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली एवं आरक्षक मनीष जायसवाल का विशेष योगदान रहा।
