11 दिसम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर……
बिलासपुर, 11 अप्रैल 2025 — रेंज साइबर थाना बिलासपुर ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाले फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) के मुख्य सप्लायर दीपक विश्वकर्मा (45) को गिरफ्तार किया है।

आरोपी पिछले छह महीनों से फरार था और रेलवे में कोच अटेंडर का काम करते हुए पुलिस की पकड़ से बच रहा था।म्यूल अकाउंट के खिलाफ दर्ज 5 प्रकरणों में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सुचना के बाद साइबर थाना ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल की जांच में संदिग्ध म्यूल बैंक खातों की पहचान की थी। आरोपियों द्वारा फर्जी खातों को 5000 से 10,000 रुपये प्रति खाते में अन्य साथियों को उपलब्ध कराया जाता था।
दीपक विश्वकर्मा ने अपने नाम पर विभिन्न बैंकों में खाते खोलवाकर उन्हें अन्य लोगों को कमिशन पर देता था। आरोपी ने यूपी, दिल्ली और भोपाल में अपने साथियों को म्यूल खातों का नेटवर्क फैलाया था।
गिरफ़्तारी में साइबर थाना बिलासपुर की सक्रिय भूमिकाडॉ. संजीव शुक्ला, आई.पी.एस. बिलासपुर रेंज और एस.पी. रजनेश सिंह के निर्देशन में सुसंगठित जांच शुरू हुई। निरीक्षक गोपाल सतपथी एवं प्रभारी रेंज साइबर थाना की समर्पित टीम ने आरोपी की पतासाजी की।
आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान एस.सी.पी. निमितेश सिंह, सुरेश पाठक, सैयद साजिद एवं विक्कू सिंह का विशेष योगदान रहा।मामले की धाराएँ और कार्यवाहीरेंज साइबर थाना बिलासपुर में आरोपी दीपक विश्वकर्मा के विरुद्ध धारा 326 (च) और 324 (5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस की जांच जारी है और अन्य सहयोगियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज़ कर दी गई है।
