January 20, 2026
1001333012.jpg
Spread the love

11 दिसम्बर 2025

सीजी क्राइम रिपोर्टर…..

बिलासपुर/मस्तूरी

11 दिसंबर 2025 — ग्राम सरगवाँ, मस्तूरी के 16 श्रमिक और दो बच्चे, जिन्हें झारखंड के सेमडेगा जिले में एक ईंट भट्ठे पर बंधक बना कर अमानवीय शर्तों में रखा गया था, सकुशल अपने घर वापस पहुंच गए हैं।

साप्ताहिक जनदर्शन में 09 दिसंबर को आयी शिकायत के तत्परता से संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने श्रम विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। श्रम विभाग ने आरोपी लेबर ठेकेदार नीलकंठ अंबेडकर को कारण बताओ नोटिस जारी कर, जल्द ही श्रम न्यायालय में अभियोजन की तैयारी शुरू करने का ऐलान किया।

बिलासपुर जिला प्रशासन ने झारखंड प्रशासन के साथ समन्वय कर सभी बंधक श्रमिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की। 10 दिसंबर की सुबह सकुशल सभी श्रमिक अपने गांव पहुंच गए और उन्होंने कलेक्टर, श्रम विभाग एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

यह घटना प्रशासन की सजगता और सकारात्मक पहल का मजबूत उदाहरण है।