07 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। असत्य पर सत्य की विजय और रंगों के उल्लास का प्रतीक पावन होली पर्व के अवसर पर संघर्षशील युवाओं की समिति युवक समिति परिवार द्वारा सिंधु विद्या मंदिर, सिंधी कॉलोनी बिलासपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के लोगों ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक होली का आनंद लिया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में होली के रंगीन गीतों पर सभी ने जमकर नृत्य किया और हंसी-खुशी के माहौल में एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाई दी।
होली मिलन समारोह के माध्यम से आयोजकों ने समाज में आपसी सद्भाव, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी में परंपराओं के प्रति सम्मान बढ़ाने का कार्य करते हैं।

समारोह का माहौल पूरे समय रंगों, संगीत और खुशियों से सराबोर रहा। अंत में सभी ने मिलकर समाज में एकता, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प

इस मौके पर संयोजक एवं संरक्षक अशोक बजाज, अमर बजाज, संरक्षक, मनोहर खटवानी,कैलाश मलघानी,अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी, कोषाध्यक्ष,मुकेश मूलचंदानी,मोहन मदवानी, ओमप्रकाश मनचंदा,सिंधु विद्या मंदिर के अध्यक्ष कैलाश श्यामनानी,संजय मतलानी,किशन जेठानी,भगवानदास भोजवानी,रमेश भोजवानी,मनोज सरवानी,राजेश माधवानी अमर छाबड़ा,अमित सुखवानी , परमानन्द नागदेव हरिश मोटवानी, गौतम मोटवानी,विजय दुसेजा,जय पोपटानी,शामिल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
