03 दिसम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर……
बिलासपुर:–मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में अपने-अपने मतदान केंद्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन समय से पूर्व पूर्ण करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल द्वारा सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि डिजिटाइजेशन से निर्वाचन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम होती है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तत्परता और प्रतिबद्धता से कार्य करने का आह्वान किया।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों में—
विधानसभा क्षेत्र बिल्हा से
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार) राजेन्द्र भारत, सुपरवाइजर अविनाश टण्डन, मनोज साहू, सूरज प्रधान, अशोक भारद्वाज एवं एमएल कोरी शामिल रहे।
विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर से
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार) प्रकाश चंद्र साहू, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गरिमा सिंह ठाकुर, तथा सुपरवाइजर सुरेश सिंह, संजय विश्वकर्मा, ममता शर्मा एवं पंकज मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदाता पुनरीक्षण के अंतर्गत शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर जिले को गौरवान्वित किया।
कलेक्टर ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी को बधाई दी।
