26 नवम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर…….
बिलासपुर:–अवैध धान संग्रहण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर बुधवार को जांच टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 7.44 लाख रुपये मूल्य का अवैध धान जब्त किया।

जिला खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि पांच अलग-अलग प्रतिष्ठानों से कुल 533 बोरी (240 क्विंटल) धान बरामद किया गया। राजस्व विभाग के नेतृत्व में खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
जप्त धान का विवरण इस प्रकार है—
रूपचंद किराना स्टोर्स, बिल्हा – 113 बोरी (45 क्विंटल)
ओम ट्रेडर्स, ग्राम बरतोरी – 188 बोरी (75 क्विंटल)
गुप्ता ट्रेडर्स, कोटा – 110 बोरी (44 क्विंटल)
गंगाराम दुकान, रतनपुर – 77 बोरी (30 क्विंटल)
दुर्गा ट्रेडर्स, रानीगांव – 115 बोरी (46 क्विंटल)
इन सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ मंडी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
जिले में अब तक करीब 20 लाख रुपये मूल्य का अवैध धान जब्त किया जा चुका है। प्रशासन ने बताया कि अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
