21 नवम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर….….
बिलासपुर:–ओशियन पब्लिक स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) गीतांजलि सिटी में आज विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, नवाचारपूर्ण सोच और सृजनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
वर्ष 2025 की यह प्रदर्शनी बच्चों की जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का सजीव उदाहरण रही।

प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर आधारित अद्भुत वैज्ञानिक मॉडल्स ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत परियोजनाओं में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा स्रोत, जल संरक्षण, रोबोटिक्स, कृषि तकनीक एवं आधुनिक वैज्ञानिक प्रयोगों जैसे विषय विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

निर्णायक मंडल के रूप में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अंतर्गत संचालित श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा माननीय श्रीमती शशि दुहन के नेतृत्व में श्रीमती अनिता राय, सचिव श्रीमती स्मिता निगम, कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण उपाध्याय, श्रीमती ममता तिवारी एवं श्रीमती दीपाली रस्तोगी उपस्थित थीं। निर्णायक मंडल द्वारा बच्चों के मॉडल्स का सूझबूझपूर्ण निरीक्षण तथा उत्साहवर्धन बच्चों के लिए प्रेरणादायक रहा।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, पालकों एवं अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय के इस आयोजन को अत्यंत प्रभावशाली एवं सराहनीय बताया। प्रदर्शनी में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।

अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ममता श्रीवास ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं अभिभावकों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

✨ ओशियन पब्लिक स्कूल की यह विज्ञान प्रदर्शनी, नन्हे वैज्ञानिकों के उज्ज्वल भविष्य की एक मजबूत नींव साबित हुई।
