अगस्त में एक तिहाई दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छूट्टी के दिन कौन-कौन से है?

Spread the love

July 31, 2025

रायपुर : बैंकिंग सिस्टम व्यापारी जीवन से जुड़ा हुआ है, जिसके बंद रहने पर आम लोगों पर काफी प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इसकी जानकारी होने से व्यक्ति पहले से अपने कार्य समय पर पूरे कर लेता है। ऐसे ही अगस्त महीने में 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। जिसमें रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और हरतालिका तीज जैसे बड़े त्यौहारों के चलते छत्तीसगढ़ में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा हर रविवार और महीने के दो शनिवार को भी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेगी। आम लोगों से लेकर व्यापारियों सभी के लिए जरूरी है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा लें, ताकि छुट्टियों में किसी तरह की असुविधा न हो।

साथ ही आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में अगस्त में कुल 10 दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। ये छुट्टियां त्योहारों, सप्ताहांत और राष्ट्रीय अवकाशों के कारण रहेंगी। इस दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जिससे नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और अन्य ऑफलाइन बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ेगा। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स और ATM जैसी सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। जिससे काफी हद तक राहत मिल सकेगी।

छत्तीसगढ़ में इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक :

  1. 3 अगस्त      रविवार       साप्ताहिक अवकाश
  2. 9 अगस्त      शनिवार      रक्षाबंधन (राज्य अवकाश)
  3. 10 अगस्त    रविवार       साप्ताहिक अवकाश
  4. 15 अगस्त    शुक्रवार      स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)
  5. 16 अगस्त    शनिवार      कृष्ण जन्माष्टमी (राज्य अवकाश)
  6. 17 अगस्त    रविवार       साप्ताहिक अवकाश
  7. 23 अगस्त    शनिवार      चौथा शनिवार
  8. 24 अगस्त    रविवार       साप्ताहिक अवकाश
  9. 26 अगस्त    मंगलवार     हरतालिका तीज (राज्य अवकाश)
  10. 31 अगस्त    रविवार      साप्ताहिक अवकाश