10 नवंबर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर…….
माननीय शिक्षा मंत्री सहित शीर्ष नेतृत्व से मिलेगा सीधा मार्गदर्शन — जिले की उम्मीदें हुईं और बुलंद
बिलासपुर रायपुर:–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार राज्य स्तरीय स्पेशल कोर्स का आयोजन 4 से 8 नवंबर 2025 तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), शंकर नगर, रायपुर में किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का संचालन शिविर संचालक अशोक कुमार देशमुख के नेतृत्व में संचालक मंडल खोड़स राम कश्यप, अमित क्षत्रिय एवं जेरमिना एक्का द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, राज्य मुख्य आयुक्त इन्दरजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव जितेन्द्र कुमार साहू के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को स्काउटिंग और गाइडिंग के आधुनिक स्वरूप से परिचित कराया गया।

बिलासपुर जिले की टीम ने बढ़ाया मान
कलेक्टर एवं पदेन संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ, बिलासपुर संजय अग्रवाल, जिला मुख्य आयुक्त चंद्रप्रकाश बाजपेयी, तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट विजय टांडे व विजय कुमार यादव के निर्देशन में बिलासपुर जिले की टीम ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की।
बिलासपुर से जिला सचिव लता यादव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट संतोष त्रिपाठी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेन्द्र बाबू टंडन, जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉ. पूनम सिंह, जिला संयुक्त सचिव शत्रुघन सूर्यवंशी, सरला दुबे, विकासखण्ड सचिव डॉ. भारती दुबे, नवीन यादव, गाइड कैप्टन ममता यादव, देवकिरण साहू, सुनीता भास्कर, रेंजर लीडर निशा साहू एवं रोवर लीडर सूर्यकांत खूंटे ने जिले का प्रतिनिधित्व किया।

प्रशिक्षण की प्रमुख विशेषताएँ
पाँच दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सेक्रेटरी एवं ऑर्गनाइज़र कोर्स, मैपिंग एवं स्टार गेजिंग, पायनियरिंग एवं स्टीमेशन कोर्स जैसे विषयों के साथ नेतृत्व, प्रबंधन, संगठनात्मक योजना और सेवा गतिविधियों की नई तकनीकें सिखाई गईं। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्काउट–गाइड संगठन को अधिक संगठित, सशक्त और प्रभावी बनाना रहा।
बिलासपुर जिले के लिए गौरव का अवसर
राज्य स्तरीय इस प्रशिक्षण में शीर्ष नेतृत्व से मिले मार्गदर्शन से बिलासपुर जिले की स्काउट–गाइड गतिविधियाँ और अधिक सशक्त होंगी। इससे जिले के स्कूलों से लेकर जिला स्तर तक कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण का संचार होगा।
बिलासपुर की यह टीम प्रशिक्षण से नई दिशा और अनुभव लेकर लौटेगी, जो जिले में स्काउटिंग आंदोलन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में सहायक सिद्ध होगा। यह राज्य स्तरीय स्पेशल कोर्स बिलासपुर के लिए न केवल गौरव का अवसर है, बल्कि सेवा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी प्रबल करेगा।
