23 अक्टूबर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर……
बिलासपुर:–थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने जुआ, अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई की।
इस दौरान 7 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई। इसके अलावा कुल 10 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी:
1. देवराज यादव पिता चैतराम यादव (22 वर्ष), निवासी कुदुदण्ड, थाना तोरवा
2. सौरभ सिंह पिता विनोद सिंह (29 वर्ष), निवासी विकास नगर, थाना सिविल लाइन
3. सतीश साहू पिता गेंदराम साहू (25 वर्ष), निवासी भरनी, थाना सकरी
4. वेदप्रकाश कौशले पिता चैतराम कौशले (42 वर्ष), निवासी कुदुदण्ड पंप हाउस के पास
5. अभिषेक एक्का पिता अलेकजेंडर (32 वर्ष), निवासी मंगला मेन रोड
6. बल्लू सूर्यवंशी पिता अर्जुन सूर्यवंशी (46 वर्ष), निवासी कुदुदण्ड पंप हाउस के पास

अशांति फैलाने वाले तत्वों पर कार्रवाई:
1. दीपू यादव पिता नरेश यादव (40 वर्ष), निवासी मिनोचा कॉलोनी
2. आकाश राव उर्फ टिल्लू पिता सुनीत राव (23 वर्ष), निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा
3. आदित्य सिंगरौल पिता श्रवण सिंगरौल (19 वर्ष), निवासी मंगला धुरीपारा
4. सिद्धार्थ यादव उर्फ सिबु पिता स्व. संतोष यादव (19 वर्ष), निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा
सिविल लाइन पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।
