January 20, 2026
1001199573.jpg
Spread the love

22 अक्टूबर 2025

सीजी क्राइम रिपोर्टर…..

बिलासपुर:–थाना सरकंडा पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तीन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व आपसी विवाद कर क्षेत्र में अशांति फैला सकते हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर धारा 170, 126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –

1. योगेश पुरी गोस्वामी उर्फ बिट्टू महाराज पिता लालापुरी गोस्वामी, उम्र 24 वर्ष, निवासी मुरुम खदान, खमतराई, सरकंडा।
(इस्तगासा क्रमांक 274/1200/25)

2. अजित सिंह ठाकुर पिता गोविंद सिंह ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी बिजौर, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के पीछे, सरकंडा।

3. दिपु सिंह ठाकुर पिता रमेश सिंह ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी नागिन तालाब के पास अटल आवास, सरकंडा।
(इस्तगासा क्रमांक 273/1199/25)

थाना प्रभारी सरकंडा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य आगामी त्योहारों एवं भीड़भाड़ वाले अवसरों पर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखना है।

पुलिस ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है और शांति भंग की आशंका पर इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।