असामाजिक तत्वों पर सिविल लाइन पुलिस की सख्त कार्रवाई — 05 बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही….

Spread the love

05 अक्टूबर 2025

(सीजी क्राइम रिपोर्टर)

बिलासपुर:–थाना सिविल लाइन पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से 05 अक्टूबर 2025 को पांच बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ बी.एन.एस.एस. की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, ये सभी व्यक्ति क्षेत्र में अशांति फैलाने और विवाद उत्पन्न करने में शामिल थे। कार्रवाई के दायरे में आने वाले व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं —

1. साहिद खान, पिता जोहर खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी मरीमाई मंदिर तालापारा

2. कलीम खान, पिता हसन खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी तालापारा भारत चौक

3. नावेद अली उर्फ सुलतान, पिता फरीद अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी जरहाभाठा मंदिर चौक

4. देव सिदार उर्फ बोददा, पिता राज सिदार, उम्र 21 वर्ष, निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा

5. जीवन कुमार डहरिया, पिता सुखदास, उम्र 40 वर्ष, निवासी भूकंप अटल आवास, थाना सरकंडा

थाना सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था कायम रह सके।