कुदुदंड में अवैध धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार — सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई…..।

Spread the love

05 अक्टूबर 2025

(सीजी क्राइम रिपोर्टर)

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने आज दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को अवैध धारदार हथियार (गुप्ती) के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल प्रधान, पिता रामकृष्ण प्रधान, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुदुदंड, के रूप में हुई है।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।