January 20, 2026
1001110737.jpg
Spread the love

24 सितम्बर 2025

(सीजी क्राइम रिपोर्टर)

बिलासपुर:–थाना कोनी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी लोकेश सिंह पिता विजय सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी बजरंग मोहल्ला ग्राम पौसरा थाना कोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी लोकेश सिंह ने दिनांक 26 जून 2025 को हत्या के प्रयास का गंभीर अपराध घटित किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा. पु. से.) ने 5,000 रुपये का ईनाम घोषित किया था।

आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 को कोनी पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा भी जप्त किया गया है।

पर्याप्त सबूत एवं साक्ष्य मिलने पर आरोपी लोकेश सिंह को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।