बिलासपुर। धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब दरबार से निकाली जा रही प्रभात फेरी के चौथे दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह निकली प्रभात फेरी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा, मंदिर चौक, राजीव गांधी चौक, कुम्हारपारा, रोहिणी विहार, प्रियदर्शनी नगर और विनोबा नगर होते हुए गायत्री मंदिर पहुंची। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लोगों एवं पंचायत पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा और आत्मीय स्वागत के साथ संगत का अभिनंदन किया। बिरादरी पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से भी प्रभात फेरी का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया।

प्रभात फेरी की विशेषता यह रही कि महिलाओं एवं सेवादारों द्वारा पूरे मार्ग में पानी का छिड़काव करते हुए झाड़ू लगाकर सेवा की गई। दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी ने विश्व कल्याण, सुख-शांति और मानवता की मंगलकामना के लिए अरदास की। वहीं उल्हासनगर से पहुंचे भाई गुरमुख जेठानंद छुगारिया, दिल्ली से आए जितेंद्र सिंह अरोरा, बबल भाई साहब एवं विनोद चावला ने भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुतियों से संगत को निहाल किया। पूरे मार्ग में गुरु भक्ति और सत्संग का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर समाज के लोगों से अपील की गई कि दरबार में निरंतर चल रहे श्री जपजी साहिब के पाठ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों तथा प्रतिदिन निकलने वाली प्रभात फेरी में सहभागी बनकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें। कार्यक्रम में दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी, सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदानी, नंदलाल बजाज, अमर संतानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र (पप्पू भाई), अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज, अनीता नारवानी, प्राची सोनू लालचंदानी, वर्षा सुखिजा, मेघराज नारा, जगदीश जग्यासी, पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, पलक हरजपाल, अमृता लालचंदानी, ज्योति हिंदूजा, स्नेहा पमनानी, प्राची बजाज, बलराम रामानी, डॉ. हुंदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, विष्णु धनवानी, बलबीर सिंह, अविनाश हिंदूजा, राहुल पमनानी, लक्ष्मण पंजवानी, साहिल, नंदलाल पोपटानी, सोनिया कलवानी, मनन, डॉ. सोनम, अक्षय, दीपक लालवानी, नीलम लालवानी, रोशन, दीपक साहित्य, रोहित जगमालानी, भारत जगमालानी, बब्बू, प्रवेश, साहिल मधवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के श्रद्धालु एवं सेवादारी उपस्थित रहे।
