बिलासपुर। सीपत पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत स्थायी वारंटियों की धरपकड़ करते हुए 15 दिनों के भीतर 11 वारंटियों को पकड़कर विभिन्न न्यायालयों में पेश किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस लगातार वारंटियों की तलाश कर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को तीन स्थायी वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया। इससे पहले आठ अन्य स्थायी वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इस तरह 15 दिनों के भीतर कुल 11 स्थायी वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई में इंद्रपाल वर्मा, शुभम भोई, कृष्णा सूर्यवंशी, छहुरा यादव, अमीत वर्मा, उस्मान खान, छतलाल सूर्यवंशी, विक्रांत मिश्रा, शिनोद कुमार यादव, मणी वर्मा और करण सूर्यवंशी शामिल हैं। सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्थायी वारंटियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा।
