बिलासपुर:सिटी कोतवाली पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर कार और मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर आग लगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दयालबंद निवासी प्रियांशु पानीकर शराब के नशे में प्रार्थी मुकेश कुमार देवांगन के पास पहुंचा और पार्किंग के नाम पर पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और वाहन जलाने की बात कही।
प्रार्थी के अनुसार अगले दिन उसकी महेन्द्रा थार क्रमांक CG 10 BP 7770 और मोटरसाइकिल पैशन क्रमांक CG 11 MB 7981 में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 526/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी प्रियांशु पानीकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके 17 वर्षीय साथी को बाल न्यायालय में पेश किया गया है।
आरोपी: प्रियांशु पानीकर, उम्र 21 वर्ष, दयालबंद, बिलासपुर
नाबालिग आरोपी: 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक
