तखतपुर थाना पुलिस ने नगोई एनीकट डेम के पास जुआ खेल रहे चार आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग रुपये-पैसे की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि चार आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में ओमप्रकाश जायसवाल, धरम ध्रुव, रोहित यादव और रोहित कौशिक शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
