07 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर, 7 सितंबर। पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने बड़ी पहल की है। प्रेस क्लब और अपोलो हॉस्पिटल के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों और उनके परिजनों को अपोलो में रियायती दरों पर उपचार की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा के प्रयासों से हुए इस समझौते के बाद जल्द ही पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा मिलने की योजना है।

इसके साथ ही पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस शुरू करने की तैयारी भी अंतिम चरण में है। इससे भविष्य में बड़े इलाज के खर्च से आर्थिक सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।
एमओयू के दौरान उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वरिष्ठ पत्रकार शादाब खान और सैय्यद जफर मौजूद रहे।
प्रेस क्लब की यह पहल पत्रकारों के स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर | प्रधान संपादक
