05 सितम्बर 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा में 06 सितंबर को तीजा तिहार का भव्य आयोजन होने जा रहा है। विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में कमल सखी परिवार एवं भाजपा बेलतरा विधानसभा की बहनों द्वारा बहतराई स्थित बी.आर. यादव इनडोर स्टेडियम में सुबह 11 बजे समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित प्रदेश के अनेक जनप्रतिनिधि और महिला नेत्रियां शामिल होंगी।
समारोह में छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की प्रस्तुति, पारंपरिक सावन झूला और तीजहारिन माताओं-बहनों के लिए करू भात की व्यवस्था रहेगी। बच्चों के लिए खेल क्षेत्र भी बनाया गया है। लोकप्रिय गायिका गरिमा एवं स्वर्णा दिवाकर अपनी टीम के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी।
विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि तीजा तिहार छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति की आस्था, प्रेम और समृद्ध लोकपरंपरा का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र की माताओं और बहनों से बड़ी संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।
कार्यक्रम: 06 सितंबर 2026 | सुबह 11 बजे | बी.आर. यादव इनडोर स्टेडियम, बहतराई, बिलासपुर
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
