27 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। पत्रकार एवं डेली न्यूज़ टाइम्स के संपादक जिया उल्ला खान की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने स्पा सेंटर संचालक अमन सेन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के अनुसार, 27 अगस्त को फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर क्रमांक 0616/2026 दर्ज की गई है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार गर्ग कर रहे हैं।

पुलिस कॉल से जुड़े तथ्यों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

सीजी क्राइम रिपोर्टर
प्रधान संपादक
