26 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। शादी का प्रलोभन देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में चकरभाठा पुलिस ने आरोपी रंजीत गिरी गोस्वामी (25) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 25 अगस्त को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में दूसरी जाति का होने का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चकरभाठा पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश की। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां पुलिस के मुताबिक उसने घटना स्वीकार की। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी: रंजीत गिरी गोस्वामी, उम्र 25 वर्ष, निवासी तेलियापुरान, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली, हाल मुकाम विकासनगर, चकरभाठा।
धारा: 69 बीएनएस
अपील: चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपराध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा थाना चकरभाठा में देकर पुलिस का सहयोग करें।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
