25 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/SECL
बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय में केंद्रीय सतर्कता आयोग के मार्गदर्शन में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग ने अधिकारियों-कर्मचारियों को बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए।

इस दौरान बिलासपुर पुलिस ने ‘साइबर जागृति रक्षा सूत्र अभियान’ का शुभारंभ किया। आईजी गर्ग ने फिशिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी, केवाईसी फ्रॉड और ऑनलाइन वित्तीय ठगी से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की बात कही।

बिलासपुर के डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह ने भी डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतने और साइबर अपराध की तत्काल सूचना देने की अपील की। कार्यक्रम में एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
