09 सितम्बर 2025
(सीजी क्राइम रिपोर्टर)
बिलासपुर:–मुंगेली नाका स्थित ग्राउंड में आज कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बाहर निकलते समय युवकों के बीच गाड़ी ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया और युवकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।


इस दौरान कुछ युवकों ने नुकीली वस्तु से वार कर दूसरे पक्ष के युवकों को चोट पहुंचाई। हालांकि सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं और उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मारपीट की घटना में शामिल 6 युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


दोनों पक्षों के 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिवत कार्यवाही की जा रही है, जिनके नाम इस प्रकार हैं –
1. शेख ताहिर पिता शेख रहमान उम्र 26 वर्ष निवासी मसनगंज थाना सिविल लाइन
2. मोहम्मद हसन पिता मोहम्मद हामिद उम्र 25 वर्ष निवासी मसनगंज थाना सिविल लाइन
3. राजीव राज बघेल पिता अशोक बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी मंदिर चौक जरहा भाटा थाना सिविल लाइन
4. प्रतीक लाल बघेल पिता अशोक बघेल उम्र 18 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाइन
5. आकाश मिश्रा पिता राजीव मिश्रा उम्र 22 वर्ष निवासी गटोरी रतनपुर
6. प्रांजल मसीह पिता प्रवीण मसीह उम्र 19 वर्ष निवासी ओम नगर जरहा भाटा थाना सिविल लाइन
