17 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। रेलवे यात्रियों के लिए सितंबर के आखिरी सप्ताह से अक्टूबर मध्य तक सफर मुश्किल होने वाला है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग के लिए अलग-अलग चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा और 16 ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेगा। वहीं कुछ ट्रेनों के मार्ग और समय में भी बदलाव किया गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति जरूर जांच लें।
ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद्द
1. इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
2. टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
3. बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
4. नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर और 12 अक्टूबर को, जबकि 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
5. एलटीटी-सांतरागाछी विशेष एक्सप्रेस
01001 एलटीटी-सांतरागाछी विशेष एक्सप्रेस 29 सितंबर तथा 01002 सांतरागाछी-एलटीटी विशेष एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
6. हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1 और 13 अक्टूबर, जबकि 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
7. बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर तथा 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
8. हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस
12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर तथा 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
9. हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस
12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर तथा 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
10. आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग
30 सितंबर तथा 1 और 12 अक्टूबर को पुरी से रवाना होने वाली 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।
गीतांजलि एक्सप्रेस भी होगी प्रभावित
13 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से रवाना होगी।
बिलासपुर समेत कई रूटों पर पड़ेगा असर
रेलवे के इस बड़े ट्रैफिक ब्लॉक का असर सितंबर के अंतिम सप्ताह से अक्टूबर के मध्य तक यात्रियों की यात्रा पर पड़ सकता है। बिलासपुर, टाटानगर, दुर्ग, हटिया, हावड़ा और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि टिकट बुक करने या स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले ट्रेन के रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन और समय में बदलाव की ताजा जानकारी जरूर जांच लें, ताकि अचानक होने वाली परेशानी से बचा जा सके।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
