15 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर: 14 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा का छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, बिलासपुर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। तिरंगे के सम्मान में व्यापारी समाज की एकजुटता और देशभक्ति का जोश देखते ही बना।

तिरंगा यात्रा के स्वागत के दौरान भारत माता के जय और राष्ट्रभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। चेंबर पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने यात्रा में शामिल लोगों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन करते हुए नागरिकों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराने का आह्वान किया।

चेंबर द्वारा हर वर्ष तिरंगा यात्रा का स्वागत किया जाता है। इस वर्ष भी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश देते हुए व्यापारिक समुदाय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष नवदीप सिंह अरोरा, प्रदेश मंत्री अनिल वाधवानी, शहर अध्यक्ष भागचंद बजाज, उपाध्यक्ष लखन नागदेव, सचिव मोहितोश शराफ, कोषाध्यक्ष अविनाश आहूजा, मंत्री अनिल नेवदानी, सुरेश बजाज, मोनू वाधवानी, परमानंद मतलानी, पंकज भाई, सचिन वलेचा, राहुल जादवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा के भव्य स्वागत ने बिलासपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले ही देशभक्ति का माहौल और राष्ट्रगौरव की भावना को और मजबूत कर दिया।
