06 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में गुरुवार को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इसी अवसर पर विद्यालय परिसर में नव-निर्मित व्यायामशाला का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-3 के मार्गदर्शक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए कहा कि “बेटियां पढ़ेंगी तो राष्ट्र बढ़ेगा।” उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। बेटियां शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनेंगी तो परिवार, समाज और देश प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का स्वर्णिम काल होता है। इस समय का सदुपयोग कर विद्यार्थी अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी दल की हो, उसका मूल उद्देश्य आमजन का सर्वांगीण विकास, क्षेत्र की उन्नति और खुशहाली सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बैमा के साथ-साथ बैमा, नगोई और पूरे बेलतरा क्षेत्र के विकास के लिए वे दृढ़ संकल्पित हैं।

कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने भी संबोधित किया और छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री दिवाकर जी ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता श्री महेश मिश्रा, ग्राम सरपंच श्री फते लाल सूर्यवंशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अशोक शास्त्री शुक्ला, श्री शर्मा जी, श्री आशीष सिंह बारगाह, श्री दीपक नादम, श्री लोक प्रकाश दिवाकर, श्री शैलेश सोनवानी, श्री हेमलाल यादव, श्री सतीश श्रीवास, श्री अभिषेक श्रीवास, श्री शुभम श्रीवास, श्री कृष्ण यादव, श्री सुरेश लसकर, शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता यादव सहित विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह उत्साह, शिक्षा के प्रति जागरूकता और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
