03 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:कोनी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर राहगीरों और आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक नाग चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में गुंडागर्दी और अवैध हथियार लेकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
03 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि टाटी नाला सेमरताल-जलसो मार्ग पर एक युवक हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चंदर उर्फ टोबो वर्मा (20 वर्ष), निवासी ग्राम जलसो, थाना कोनी, जिला बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाग चाकू बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
