30 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रायगढ़ विशेष
रायगढ़। संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई करते हुए छाल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम बोजिया निवासी घनश्याम प्रसाद चंद्रा ने 27 जून को थाना छाल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जून की रात उनके घर के पास खड़ी प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-G-0417 अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना छाल में अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तुमकुड़ा (कुड़ेकेला) निवासी कपूर कुमार केरकेट्टा ने चोरी की बाइक अपने घर में छिपाकर रखी है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके मेमोरेंडम के आधार पर चोरी गई प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी कपूर कुमार केरकेट्टा (31 वर्ष) निवासी ग्राम तुमकुड़ा (कुड़ेकेला), थाना छाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
