30 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/SECL
बिलासपुर:साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर से 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए 9 अधिकारी-कर्मचारियों को सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार एवं समस्त सेवानिवृत्ति भुगतान के चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई।
मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निदेशक (एचआर) श्री बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
समारोह में महाप्रबंधक (सिविल) श्री भानु सिंह, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन) श्री शैवाल सक्सेना, प्रबंधक (मानव संसाधन/लोक सूचना) श्री मनीष कुमार जूलियट, उप प्रबंधक (सर्वे) श्री संजय कुमार चौधरी, वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक (राजभाषा) श्री सुधीर कुमार सिंह, कार्यालय अधीक्षक श्री विजय कुमार झा, वरीय सुरक्षा निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार राही, असिस्टेंट सुपरवाइजर श्री नारायण प्रसाद शर्मा तथा सुरक्षा उप निरीक्षक श्री नरेश कुमार ढीमर को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के समर्पण, कार्यकुशलता और निष्ठा ने एसईसीएल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। प्रबंधन ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिवारों के सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने एसईसीएल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था में टीम भावना, आपसी सहयोग और कार्य के प्रति समर्पण की संस्कृति ने उनके सेवाकाल को यादगार बनाया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने प्रस्तुत किया।
