30 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना तोरवा
बिलासपुर। महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तोरवा पुलिस ने छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 356/2026 के तहत धारा 74 एवं 296 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 29 जून 2026 की शाम लगभग 7:30 बजे देवरीडीह निवासी राम मोंगरे ने बुरी नीयत से उसका हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ की तथा उसके द्वारा पहनी गई लेगिंग को फाड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राम मोंगरे पिता मलिक मोंगरे, निवासी देवरीडीह, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। महिला संबंधी अपराधों पर तोरवा पुलिस की संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
