30 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में मंगलवार को असिस्टेंट रजिस्ट्रार (कोर्ट ऑफिसर) श्री एफ.के. बिसेन के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्री एफ.के. बिसेन ने वर्ष 1992 में तत्कालीन मध्यप्रदेश के जिला एवं सत्र न्यायालय, राजनांदगांव में प्रोसेस राइटर के पद से अपनी न्यायिक सेवा का प्रारंभ किया था। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वर्ष 2001 में उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।
अपने दीर्घ सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए न्यायालय की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्तमान में वे असिस्टेंट रजिस्ट्रार (कोर्ट ऑफिसर) के पद पर कार्यरत थे और 30 जून 2026 को विधिवत सेवानिवृत्त हुए।
सेवानिवृत्ति समारोह में न्यायालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री बिसेन के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
