25 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/SECL
बिलासपुर:स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास एवं निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र सहित विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नारी शक्ति ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

अभियान के दौरान सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की और स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल के निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।

उल्लेखनीय है कि एसईसीएल द्वारा 16 जून से 30 जून 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, सफाई अभियान एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।
स्वच्छता पखवाड़ा के माध्यम से एसईसीएल न केवल अपने कार्यस्थलों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर ✍️ प्रधान संपादक
