18 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/थाना सरकंडा
बिलासपुर। सार्वजनिक स्थान पर हाथ में तलवार लेकर लोगों को डराने-धमकाने और क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद कर जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों और गुंडा-बदमाशों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
दिनांक 16 जून 2026 को थाना सरकंडा के आरक्षक वीरेंद्र साहू एवं रंजीत खाण्डे क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चांटीडीह इलाके में एक युवक हाथ में तलवार लेकर खुलेआम घूम रहा है तथा राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जाहीद शेख उर्फ चिढ़ढ़ा (20 वर्ष) निवासी चांटीडीह पठान मोहल्ला, नगीना मस्जिद के पास, थाना सरकंडा, बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक बड़ी धारदार लोहे की तलवार बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस जांच में आरोपी का कृत्य धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अपराध की गंभीरता एवं गैर-जमानती प्रकृति को देखते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक
