05 जून 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर:छत्तीसगढ़ में बजाज बिरादरी समाज को संगठित कर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय “पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी बजाज बिरादरी पंचायत” का गठन किया गया है। नवगठित पंचायत में रायपुर के वरिष्ठ समाजसेवी राजा (सुरेश) बजाज को प्रदेश अध्यक्ष तथा बिलासपुर के समाज प्रमुख अमर बजाज को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंचायत के गठन के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजा बजाज, प्रदेश महासचिव अमर बजाज, संयोजक सुंदर बजाज एवं प्रमुख सलाहकार अनेश बजाज तथा निर्मल बजाज के नेतृत्व में बिलासपुर संभाग का दौरा किया गया। इस दौरान विभिन्न पूज्य सिंधी पंचायतों एवं समाज प्रमुखों से मुलाकात कर बजाज सरनेम वाले परिवारों की जानकारी एकत्रित की गई तथा संगठन के उद्देश्यों की सफलता के लिए सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त किया गया।


दौरे के दौरान बिलासपुर प्रदेश सिंधी युवक समिति, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत बिलासपुर, व्यापार विहार व्यापारी संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों ने बिरादरी पंचायत के गठन का स्वागत करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। समाज प्रमुखों ने संगठन के माध्यम से सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और युवा पीढ़ी को जोड़ने की पहल की सराहना की।


तखतपुर में भी समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने पंचायत के उद्देश्यों को समाजहित में महत्वपूर्ण बताते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रदेश महासचिव अमर बजाज ने सभी समाज प्रमुखों का उनके बहुमूल्य समय, सम्मान और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।


उन्होंने बताया कि बिलासपुर संभाग के विस्तृत क्षेत्र को देखते हुए शीघ्र ही दो दिवसीय विशेष दौरा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें संभाग के सभी प्रमुख नगरों एवं पंचायतों से संपर्क कर बजाज बिरादरी के सदस्यों को संगठन से जोड़ा जाएगा तथा समाजहित के उद्देश्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
