बिलासपुर:कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 2 जून से 4 जून 2026 तक खनिज विभाग की टीम ने तेंदुआ, कोटा, चोरभट्टी, कच्छार, लोफंदी, सेंदरी, निरतु, कोनी, मंगला और हिर्री क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान कोटा क्षेत्र में खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक हाइवा वाहन जब्त किया गया। वहीं मंगला-शुभम विहार क्षेत्र में रेत परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा कोनी क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। इसके अलावा हिर्री क्षेत्र में साधारण पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए एक हाइवा वाहन भी जब्त किया गया।
खनिज विभाग ने कुल 5 वाहनों (2 हाइवा एवं 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली) को जब्त कर पुलिस थाना कोनी, कोटा, हिर्री और सकरी की अभिरक्षा में रखा है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
