
बिलासपुर/मल्हार:शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं मिलने पर मारपीट करने के मामले में मल्हार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
आरोपी ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे की पट्टी से हमला किया था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी उज्जवल अवस्थी पिता ताराचंद अवस्थी निवासी मल्हार ने पुलिस चौकी मल्हार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पूर्व परिचित मनीष चौहान पिता विशाल चौहान (40 वर्ष) निवासी मल्हार शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए लोहे की पट्टी से मारपीट कर दी।
मामले में अपराध क्रमांक 334/26 के तहत धारा 119(1), 296 एवं 118(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मनीष चौहान को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त
लोहे की पट्टी जब्त की तथा उसे न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवाश तिग्गा एवं आरक्षक रमेश साहू की विशेष भूमिका रही।
